
विरोधी पक्षनेते;राहुल गांधी ने पेपर लीक की बढ़ती घटनाओं को एक गंभीर समस्या बताते हुए इसे युवाओं के लिए सबसे खतरनाक “पद्मव्यूह” करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह मेहनती छात्रों और उनके परिवारों को तनाव और अनिश्चितता में डालता है, जिससे उनकी मेहनत बर्बाद हो जाती है।
उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि NEET पेपर लीक के बाद लाए गए नए कानून भी असफल साबित हुए हैं। इसे एक “सिस्टम की विफलता” बताते हुए, उन्होंने सभी राजनीतिक दलों और सरकारों से मतभेद भुलाकर मिलकर ठोस कदम उठाने की अपील की। उनका कहना है कि परीक्षाओं की गरिमा बनाए रखना बच्चों का अधिकार है और इसे हर हाल में सुरक्षित रखना होगा। ये जाणकारी 13 मार्च रोज को राहुल गांधी इनके wastapp चॅनेल से मिली।

